सम्मान समारोह आयोजित





मोहम्मदी-खीरी। नगर के एक गेस्ट हाउस पर क्षेत्रीय विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नई पहल कर बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 337 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर रहे।

इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि मोहम्मदी के विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने जो नई पहल शुरू की है, वह काफी सराहनीय है। उनकी इस पहल से बूथ अध्यक्षों का तो मनोबल बढेगा ही इसके साथ अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं मे भी इस पहल से आत्म शक्ति बढेगी।

उन्होने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा डोर टू डोर अपने बूथ अध्यक्षों के माध्यम से जनसंपर्क कर फिर से केन्द्र में अपनी सरकार बनायेगी। सम्मान समारोह सांसद रेखा वर्मा, श्रीनगर विधायक योगेश वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई की मौजूदगी में हुआ।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता, नगर महामंत्री सत्य प्रकाश शुक्ला, ज्योतिर्मय बरतरिया, दिनेश गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मोहम्मदी से हरविन्दर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post