आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने किया पुष्पोत्सव लखीमपुर का उद्घाटन




लखीमपुर-खीरी। जिला आकांक्षा समिति की कार्यकारी अध्यक्ष विभा सिंह ने इनरव्हील क्लब लखीमपुर सेन्ट्रल द्वारा आयोजित पुष्पोत्सव लखीमपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस उत्सव का आयोजन आफीसर्स कालोनी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के परिसर में किया गया।

उत्सव को सम्बोधित करते हुए समिति की कार्यकारी अध्यक्ष विभा सिंह ने पुष्पों के महत्व पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। उन्होनें पुष्पों को जीवन का अनिवार्य अंग बताया। उन्होनें कहा कि पुष्प खुशहाली का प्रतीक होते है और उपवन की रौनक होते है। उन्होनें पुष्पोत्सव में आये आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बताते चले कि नगर में प्रथम बार पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों को सम्मिलित किया गया। इस मौके पर जिला आकांक्षा समिति की सदस्य रेखा पटेल, मधुलिका त्रिपाठी, ममता अग्रवाल, अंजलि, इनरव्हील क्लब की रोली गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका अनुश्री गुप्ता, मीनू धवन, अर्चना गुप्ता, रचना बेरी, इंदु गुप्ता, तनुजा, स्वाति, नीलम साहनी, रतनजीत, अंजू श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पुष्प प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post