बारिश ने खोली पालिका परिषद की पोल



मोहम्मदी-खीरी। गुरूवार को दोपहर के लगभग 12ः30 बजे से शुरू हुई बरसात धीरे-धीरे रात को 9 बजे के आसपास काफी तेजी पकडने लगी और शुक्रवार को सुबह 9 बजे बरसात रूकी।

बरसात होने से लोगों के घरों में पानी घुस आया तथा खेतो में खडी किसानों की गन्ने सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गयीं हैं। इस तरह लगभग 20 घण्टे तक हुई बारिश ने पालिका परिषद की पोल खेलकर रख दी।

रात से सुबह 9 बजे तक बारिश की रफ्तार बढती ही चली गयी। जिससे नगर के मुख्य मार्ग जैसे अस्पताल रोड, बरवर चैराहा, हनुमान द्वार, तालिब अली चैराहा, पुतन्नी चैराहा, नत्थू चैराहा व मोहल्ला बाजार खुर्द व बाजार गंज की सडकों पर जमकर पानी बह रहा था। और तो और पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। जिसे स्वयं लोगों द्वारा निकालते देखा गया।

बरसात का पानी सडकों व घरों में भर जाने से लोगों का सडकों पर निकलना मुश्किल हो गया। पानी का सडकों पर बहना यह बता रहा था कि पालिका परिषद नगर की जल निकासी के लिये कितना प्रयत्नशील है। लोगों का कहना है कि यदि पालिका परिषद द्वारा चोक पडी नालियों व जल निकासी की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली गयी होती तो हम लोगों को बरसात के पानी की यह दुर्दशा नही देखनी पडती।

कुल मिलाकर यह कहा जाये कि पानी का सही निकास न होने का जिम्मेदार पालिका परिषद स्वयं ही है, जो इसकी समस्या को पिछले कई सालों से सुधार नही पा रहा है। जिससे लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना करना पड रहा है। आखिर पालिका परिषद कब इस समस्या से नगरवासियों को निजात दिलायेगी।

इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल का कहना है कि जल निकासी की समस्या का समाधान पालिका परिषद द्वारा शीघ्र ही किया जायेगा।

मोहम्मदी से हरविन्दर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post