सपा-बसपा मे लगी मुस्लिमो को टिकट देने की होड़ : योगी आदित्यनाथ




लखीमपुर-खीरी। कांग्रेस मरा सांप है जिसे सपा नें गले में बांधा है। अगर काम बोलता तो अखिलेश को कांग्रेस जैसा मरा सांप गले में नही बांधना पडता। प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए भाजपा की राह बनाना आवश्यक है।

उक्त बातें भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता व गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ नें मोहम्मदी विधानसभा के रामलीला मैदान में एक विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि सपा व बसपा में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि किसने ज्यादा मुस्लिमों को टिकट दिया। सपा, बसपा नें प्रदेश को जातिवादी राजनीति में झोंकने का काम किया है और दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया गया। भाजपा सरकार बनने पर दंगाई जेल में होंगे।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा नें 14 वर्ष में प्रदेश में 800 दंगे कराये है। इन दलों की सरकारों में माफिया हावी रहते है। प्रदेश में दंगा पीडितों पर ही मुकदमे दर्ज किये गये। योगी ने कहा केन्द्र से विकास के लिए भेजा गया पैसा सैफई की ओर मोड दिया। प्रदेश में लाखों नौजवान बेरोजगार है और तमाम पद खाली पडे है। भाजपा अवैध बूचड खानों पर रोक लगायेगी क्योंकि पूरा प्रदेश अवैध पशु तस्करी से परेशान है। छात्राओं के साथ छेडखानी करने वालों की जगह जेल में होगी।

भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलती है] हमने जो कहा वो किया। पाकिस्तान को उसकी धरती पर जाकर हमारी सेना नें करारा जवाब दिया है। लाखों लोगों के जनधन खाते खोले गये। उन्होंने कहा कि यदि मोहम्मदी में विकास हुआ होता तो यहां जिला बनाने के लिए जनता आन्दोलन नही करती। भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का विकास होगा। सभा को भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र प्रताप सिंह] सांसद रेखा वर्मा] संदीप मेहरोत्रा व प्रदीप बाजपेई आदि ने भी सम्बोधित किया।

निघासन विधानसभा मे प्लाईवुड फैक्ट्री के मैदान में आयोजित चुनावी सभा मे अपने बीस मिनट के भाषण में योगी ने सपा और बसपा पर एक साथ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान किसान बर्बाद हो गया। हमको कहीं बाहर यह बताने तक में शर्म आती है कि हम यूपी के हैं। सपा और बसपा ने प्रदेश में अराजकता] अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल दिया है। केंद्र से आने वाले विकास का पैसा प्रदेश सरकार चट कर रही है।

केंद्र की मोदी सरकार किसी जाति] क्षेत्र] धर्म] समुदाय और वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती बल्कि गरीबों] किसानों व नौजवानों के लिए काम करती है। योगी ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। इसके विपरीत भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास का है। हमारी सरकार सबको सुरक्षा की गारंटी भी देती है।

मोदी ने पाक को उसकी भाषा में जवाब देने की बात कही थी तो सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए बिना अपने जवानों का कोई नुकसान किए तमाम आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को जाति] धर्म और मजहब से जोड़कर नहीं देखते लेकिन अगर हमारे यहां घुसे तो उसकी हालत ओसामा के जैसी करने का संकल्प रखते हैं।

धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया मे चुनावी सभा मे बोलते हुए योगी ने मौजूदा सीएम अखिलेश यादव और सपा के नारे काम बोलता है पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका कौन सा काम बोलता है।

सूबे में सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से] बिजली पं0 दीनदयाल उपाध्याय से हैंडपंप केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और अन्य योजनाएं इसी तरह चल रही हैं। इनको सपा सरकार अपना बता रही है। अगर उन्होंने इतना काम किया था तो 2012 में 403 सीटों से लड़ने के बाद अब वह तीन सौ से कम सीटों पर किस डर से लड़ रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post