देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को बेताब : विनोद मिश्र



 लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिश्रम से ही सफलता मिलती है। आप लोग खुद को अजय मिश्र टैनी समझकर चुनाव लड़े और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये। पूरे देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये बताब है। श्री मिश्र ने कहा कि शहर और गांव-गांव जाकर मतदाताओं से मिले और भाजपा प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांगे और जनता को बतायें कि सांसद टैनी भैया नहीं जनपद की जनता बनेगी और देश में भय व भ्रष्टाचार जो चर्म पर है, भाजपा की केंद्र में सरकार बनते ही इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जायेगा।

प्रदेश की जनता सपा के शासन से बेहाल नजर आ रही है और किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। धन अभाव में किसान न तो अपनी बेटी के हांथ पीले कर पा रहा और न ही बच्चों का स्कूल में दाखिला करा पा रहा है। मोदी के पीएम बनने के बाद देश का चहुमुखी विकास होगा। माताएं बहने बेखौफ होकर घर से निकल सकेंगी। कहीं भी किसी तरह की दिक्कत होने पर कार्यकर्ताओं उनसे बात कर सकते है। उसका यथा सम्भव तत्काल निदान किया जायेगा।

कार्यकर्ता पूरी लगन व निष्ठा से लगकर जनता से समर्थन मांगे और पार्टी की नीतियों से किसानों, युवाओं को रुबरू कराये। बैठक में कुमदेश शंकर शुक्ला, सुधा शर्मा, आशू मिश्रा, अरविंद गुप्ता, सुमन मिश्र, बृज किशोर कश्यप, सुनील सिंह, जगदीश शर्मा, अनुज शुक्ला, सुनील सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र मौर्य, किशोरी लाल भारती, राकेश चैबे, सरोज श्रीवास्तव, अजय टण्डन, कमलेश यादव, मनीष सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post