पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम सम्पन्न





लखीमपुर-खीरी। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत समग्र विकास सेवा समिति द्वारा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल सलेमपुर कोन में पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में पर्यावरण जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा पूजा देवी ने प्रथम, सचिन वर्मा ने द्वितीय एवं मोहम्मद कामिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार मित्रा ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा आठ की ही लक्ष्मी जायसवाल, रोहित वर्मा, आलोक कुमार, खुशबू, अर्चना देवी और कक्षा सात की काजल गौतम व मो. अशफाक ने सांत्वना स्थान हासिल किया। इन्हें भी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

 रैली को प्रधानाचार्य श्री मित्रा ने हरी हण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चें पर्यावरण को शुद्ध बनाओं, जीवन में खुशहाली लाओ आदि नारे लगाते हुये पट्टिकायें साथ लेकर चल रहे थे। गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को प्रेरित करते हुये वृक्षारोपण करने और पाॅलीथीन का प्रयोग न करने पर बल दिया।

गोष्ठी में समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना, प्रदेश सचिव एसबी सिंह, जिलाध्यक्ष अमन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण सरंक्षित रखने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post