भाजपा, बसपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू : राज पाल





लखीमपुर-खीरी। समाजवादी पार्टी की युवा जनशक्ति साइकिल यात्रा बुद्ववार को खीरी लोक सभा प्रत्याशी रवि प्रकाश वर्मा की अगुवाई में तिकुनियां से शुरू हुई।

 इस दौरान जनपद के कस्बा सिंगाही के रामलीला मेला मैदान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मत्स्य एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा, बसपा, कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। बार्डर समेत सभी स्थानो पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सिंगाही के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी वर्गों का संमान किया है।

सपा ने किसानो के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ी है। सपा ने बेराजगारी भत्ता, लैपटॉप, कन्या विद्याधन आदि योजनाओं को चलाकर सभी वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होने कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार से पूरा देश जल रहा है। कांग्रेस के नेता घोटालों में फंसे है। यदि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का विदेशो में जमा धन अपने देश में आ जाए तो इस देश की आर्थिक स्थित में सुधार आ सकता है। उन्होने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात को नही सुधार सके तो वह देश को कहां से सुधारेंगे। बसपा सुप्रीमो मायवती ने प्रदेश का सारा पैसा पार्क व मूर्तियां बनवाने में लगा दिया। बसपा सरकार में विकास कार्यों को दीमक लग गया था।

सपा ने सरकार ने उस दीमक को खत्म करने का काम किया है। इस दौरान तिकुनियां, सलीमाबाद आदि स्थानो पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को आरए उस्मानी, केजी पटेल, मोहनचंद उप्रेती, उदय भान, मोंटी, अजय सिंह, तृप्ती अवस्थी, गुरजीत सिंह बब्बू, अनुराग पटेल, बेनजीर उमर, अजीत गुप्ता, एसके गुप्ता, गुलाम जिलनी आदि ने संबोधित कर साइकिले चलाई।

महेश अग्रवाल, अमनदीप सिंह, राजू गुप्ता, आदि ने साइकिल रैली का सिंगाही में जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में गुलाम जिलानी, असगर अली, अयूब अली, राहुल वर्मा, चमन, तन्नू, ओमकार सिंह, मुन्ना उस्मानी, भंडारी यादव, सर्वश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरके बाथम ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post