तीन को जनपद खीरी मे होंगे राजनाथ सिंह





लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तीन दिसम्बर को हैलीकाप्टर से जनपद खीरी की तहसील पलिया आयेंगे और वहां से वह कर्ज व बीमारी से तंग होकर आत्महत्या करने वाले किसान सत्यपाल निवासी बस्तौली के घर जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे।

 उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताय कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मृतक किसान की पत्नी और बच्चों से मिलकर उनकी समस्या सुनकर उनकी हर सम्भव सहायता करेंगे।

 श्री मिश्र ने कहा कि इस सरकार के रवैये से किसान परेशान हो चुका है। यह दर्द केवल सत्यपाल के परिजनों का नहीं है। पूरे जनपद के किसान परेशान है। मिल द्वारा किसानों का भुगतान कर दिया जाता, तो इतनी दर्दनाक घटना न होती। 
 

Post a Comment

Previous Post Next Post