डीएम खीरी ने कलेक्ट्रेट मे किया विद्युत उपकरण कक्ष का लोकार्पण



लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट में विद्युत व्यवस्थाओं को सुगम और बेहतर करने के उद्देश्य से सोमवार की सुबह कलक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित विद्युत उपकरण कक्ष का जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संजय कुमार सिंह के साथ लोकार्पण किया।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर शिलापट का अनावरण किया एवं फीता काट कर लोकार्पित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर)/प्रभारी अधिकारी (नजारत) श्रीमती श्रद्धा सिंह, उप जिलाधिकारी विधेश, नाजिर सदर (कलेक्ट्रेट) मो. सलीम मौजूद रहे। बताते चलें कि कलेक्ट्रेट में विद्युत व्यवस्थाओं को सुगम और बेहतर बनाने के लिए डीएम के निर्देश पर इस कक्ष का निर्माण हुआ। कलेक्ट्रेट में नवीन विद्युत उपकरण कक्ष के बन जाने से जहां एक ओर बेतरतीब तारो से मुक्ति मिली। वही कलेक्ट्रट विद्युत व्यवस्था व्यवस्थित हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post