धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा


मोहम्मदी खीरी।सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी का जन्मोत्सव   गुरुद्वारा मोहम्मदी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कई मार्गो से बाबा गुरनाम सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई श्री गुरुद्वारा साहिब को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया था शोभायात्रा का कई जगह सभी समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाबा बिधि चंद और गुरुद्वारा लखा में पहुंची तथा देर शाम यात्रा मोहम्मदी गुरुद्वारा वापस पहुंची नगर कीर्तन में सबसे आगे सिख युवक नगाड़ा बजा रहे थे वही गतका पार्टी द्वारा कई हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे थे रागी जत्थे द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी की महिमा का बखान किया जा रहा था। बूढ़े व बच्चे  गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी निकलने के सम्मान में कड़ाके की ठंड में भी झाड़ू लगा रहे थे शोभायात्रा में चल रहे पंच प्यारे लोगों की श्रद्धा का केंद्र बने थे यात्रा में गतका पार्टी ने युद्ध कला का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित कर दिया बरबर चैराहे पर बलवंत सिंह तेजपाल सिंह आदि ने जलपान का प्रबंध किया तथा गोला रोड पर आशीर्वाद गेस्ट हाउस के सामने हरवंश सिंह टिम्बर मर्चेंट हरजिंदर सिंह ने व दून स्कूल के प्रबंधक प्रमुख मेजर सिंह ने शोभा यात्रा का शुद्ध जल की व्यवस्था करते हुऐ स्वागत किया इसके पश्चात शोभायात्रा गुरुद्वारा लखा पहुंची कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने लंगर छका देर शाम शोभायात्रा मोहन जी गुरुद्वारा वापस लौट आई शोभायात्रा में डॉक्टर गुरु मेजर सिंह अंग्रेज सिंह गुरुद्वारा प्रधान अमरीक सिंह डॉक्टर चरणजीत सिंह सिमरजीत सिंह अवतार सिंह बलकार सिंह दर्शन सिंह पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी  अध्यक्ष विवेक शुक्ला शुक्ला हरविंदर सिंह इंदु शेखर मिश्रा लोकेश सिंह राजीव बाजपेई अधिवक्ताओं मोहम्मद इलियास सहित तमाम व्यापारी लोग भी मौजूद रहे।

मोहम्मदी से मो0 इलियास की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post