अपनी मांगो पर अडिग अधिवक्ताओ की हड़ताल जारी





मोहम्मदी-खीरी। सात वर्ष पूर्व लेखपालों व वकीलों के मध्य हुए विवाद में लेखपालों की गोली से हुई दो वकीलों की हत्या के मुख्य आरोपी लेखपाल को पदोन्नति कर कानूनगो बनाकर नियुक्ति दिये जाने से अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त कर अपनी मांगो पर अडिग रहकर लगातार तीसरे दिन हडताल कर न्यायिक कार्य बन्द कर दिया, तथा अनिश्चित कालीन हडताल की चेतावनी दे डाली।

ज्ञात हो 3 सितम्बर 2011 को वर्तमान पदोन्नति कानूनगो आदि अंतर कृष्ण अवस्थी व वकीलों के मध्य हुए विवाद से आदि अंतर ने अंधाधुंध फायरिंग कर अधिवक्ता प्रदीप दीक्षित व अरविन्द प्रकाश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल से छूट जाने के बाद शासन द्वारा उसे पदोन्नति कर कानूनगो बनाकर जिले की निघासन व उसके बाद मितौली तहसील में नियुक्ति दिये जाने से आक्रोशित वकीलों ने हडताल शुरू कर दी है।

उसी संदर्भ में आज मोहम्मदी के वकीलों ने लगातार तीसरे दिन हडताल रखकर अपना विरोध जताया, और न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों की मांग है कि उक्त हत्यारे कानूनगो को जिले से बाहर स्थानान्तरण कर उसकी पदोन्नति निरस्त की जाए, ऐसा न करने पर सभी अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हडताल करेगें।

मोहम्मदी से हरविन्दर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post