चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित




निघासन-खीरी। ब्लाक सभागार में किसान नेता चैधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम कर लोगों को उनके बारे में जानकारी भी दी गई।

ब्लाक परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने स्वर्ण चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों और किसानों को चैण् चरणसिंह के बारे में और किसानों के हित में किए गए उनके कामों की जानकारी दी।

कई अन्य लोगों ने भी उनके जीवन के बारे में चर्चा की। इस दौरान एडीओ कृषि रामकिशन शर्मा, कृषि रक्षा पर्यवेक्षक संजय सिंह लोधी, ग्राम विकास अधिकारी शिवप्रकाश दुबे और अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

निघासन से विनोद गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post