छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर भेजा जेल




निघासन-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लगभग डेढ़ माह पूर्व छेदुई पतिया के निवासी रुखसार उर्फ चेता ने गांव के करीब में स्थित खेतों में शौच के लिए गईं लड़कियों से बुरी नियत के चलते अभद्र व्यवहार किया था। उसके घर शिकायत करने पर लड़कियों के परिजनों को धमकाया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले एसआई व्यास यादव ने किसी साधन के इंतजार कर रहे रुखसार को सलीमाबाद चैराहे से गिरफ्तार किया।

निघासन से विनोद गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post