जनता ने भ्रष्ट सरकार से निजात पाने के लिए परिवर्तन करने की ठानी : लोकेन्द्र




मोहम्मदी-खीरी। कस्बे मे रामलीला चैराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर अवध प्रान्त परिवर्तन यात्रा सह प्रमुख लोकेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की एक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में 18 दिसम्बर को मोहम्मदी विधानसभा में आने वाली परिवर्तन यात्रा तथा रामलीला मैदान होने वाली परिवर्तन सभा के विषय में चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने प्रदेश की भ्रष्ट सरकार से निजात पाने के लिए परिवर्तन करने की ठान ली है।

प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की आने वाली है उन्होने कार्यकर्ताओं से 18 दिसम्बर को मोहम्मदी विधान सभा में प्रवेश करने वाली परिवर्तन यात्रा के विषय में बताते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का मोहम्मदी शाहजहांपुर सीमा पर भव्य स्वागत किया जायेगा जिसके बाद 10 बजे मोहम्मदी के रामलीला मैदान में विशाल परिवर्तन सभा होगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि परिवर्तन यात्रा व सभा की सफलता के लिए आज से ही जुट जायें।

बैठक के अन्त में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों नें दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक को श्याम किशोर अवस्थी] अंकुर यादव] सुमन सिंह पटेल] सौरभ गुप्ता] अद्धैत कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में जिला महामंत्री मनोज वर्मा] सुशील त्रिवेदी] अतुल रस्तोगी] अखिलेश त्रिवेदी] दिनेश गुप्ता डीके] अमित मिश्रा] वैभव प्रताप सिंह] शिशिर गुप्ता] सत्य प्रकाश शुक्ला] रामजी रस्तोगी] रजनीश बाजपेई] अनुज सिंह] दीपक अग्निहोत्री] प्रशान्त द्विवेदी व आलोक वर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुख मौजूद रहे।

मोहम्मदी से हरविन्दर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post