लखीमपुर-खीरी। जिले के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम संडिलवा में एक वृद्व
महिला की सम्पत्ति के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया
है। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को न देकर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया
गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना
क्षेत्र के ग्राम संडिलवा निवासी तुलाराम पासी की अस्सी वर्षीय पत्नी रामपती घर के
कमरे में सो रही थी। बीती रात्रि करीब डेढ बजे के आसपास पडोसियों ने गोलियों की
आवाजे सुनी किन्तु कमरे के बाहर टीन के नीचे सो रहे तुलाराम ने कोई शोर गुल भी नही
मचाया बल्कि सुबह बगैर किसी को सूचित किए हुए शव का अन्तिम संस्कार भी कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 35 साल पहले यह दोनों पति पत्नी पडोसी जनपद
सीतापुर के ग्राम घरकातारा से भाग कर संडिलवा में रहने आये थे और सम्पत्ति के नाम
पर घर व 12 बीघा जमीन भी तुलाराम ने यहां बना ली थी और यहीं पर खेती बाडी करके
अपना जीवन यापन करते थे। चूकि औलाद के नाम पर इस वृद्व दम्पति के कोई नही था।
इसलिए इनके यहां रिश्तेदारों का आना जाना अक्सर लगा रहता था। उसका महज उद्देश्य भी
सम्पत्ति के नाम पर जमीन पर सभी की निगाहें गड़ी हुई थी।
सूत्रों की माने तो वृद्वा अपने
मायके पक्ष को सम्पत्ति देना चाह रही थी। जबकि तुलाराम अपने भांजे को देने का पक्ष
धर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर तकरार हुआ करती थी। प्रत्यक्ष
दर्शियों के अनुसार महिला के शरीर पर दो जगह फायर लगा हुआ था किन्तु तुलाराम
द्वारा मामले की सूचना पुलिस को न देकर शव का अन्तिम संस्कार कर देना किसी बडे राज
पर पर्दा डालने जैसा प्रतीत होता है।
Post a Comment