दहेज दानवो ने ली नव विवाहिता की जान





लखीमपुर-खीरी। जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद मे संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत हो गई। लडकी के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का अरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्ट मार्टम के लिये भेजकर पति को हिरासत में लिया है।

 थाना निघासन के ग्राम सुक्खनपुरवा के घनश्याम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री नागेश्वरी उम्र 20 वर्ष का विवाह हिन्दू रीत रिवाज के साथ सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में एक साल पहले चेतराम के पुत्र रोशन लाल के साथ किया था। शादी में अपनी सामर्थ के हिसाब से दहेज दिया था लेकिन उस दहेज में मोटर साइकिल नही दे पाया था। जिसके कारण लडके पक्ष के लोग मेरी बेटी को निरन्तर मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित किया करते थे।

 बुधवार को नागेश्वरी से मोटर साइकिल नही मिलने के कारण दामाद और परिजनांे ने उसे ताने दिये जिस पर लडकी और ससुरालियों में विवाद हो गया। इसके बाद ससुरालियो ने उसकी पुत्री के गले में फंदा डाल कर उसे मार कर लटका दिया। पिता घनश्याम ने बताया कि पन्द्रह दिन पहले रोशन लाल उसको विदा कराने के लिये गया। जिसने उनको यह बताया कि अब घर में कोई भी विवाद नही होगा जिसके बाद उन्होने लडकी को अपने दामाद के साथ भेज दिया और एक हफ्ते बाद ही उसके परिवार वालों ने ताने देना और मारपीट करना शुरू कर दी और बीती रात 8 बजे नागेश्वरी के ससुरालियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 इसकी सूचना मिलने पर जब मृतका के मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुचे तो उसकी पुत्री नागेश्वरी का शव चारपाई पर पडा था और घर के लोग फरार थे जिससे पूरी आशंका जतायी जा रही है कि मोटर साइकिल न मिलने से नाराज उसकी पुत्री के ससुरालियों ने गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पति रोशनलाल ,ससुर चेतराम ,जेठ रामासरे , सास व जेठानी के विरूद्व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है और उसके पति कों हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अभिरक्षा में आये रोशन लाल ने बताया कि किसी भी दहेज की मांग नही की थी और पन्द्रह दिन पहले मायके से आने के बाद नागेश्वरी ने फूलबेहड में अपने जीजा के यहा जाने की जिद की वहा पहले जाने में असमर्थता जतायी लेकिन अपनी पत्नी की जिद के आगे बेबस होकर मै वहां लेकर गया था और एक रात रूक कर उसे अपने साथ ही वापस लेकर आ गया था जबकि वह कुछ दिन और रूकने की जिद पर अडी थी जिसके बाद से दोनो में विवाद होता था और कल वह खाद लेने गया तब वही उसको पता चला कि नागेश्वरी ने फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।

 जब वह घर पहुचा तो पुलिस पहुच चुकी थी। मामले की जांच करने पहुचे सीओ निघासन उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और सारे आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ं

Post a Comment

Previous Post Next Post