भाजपा की सरकार कोई नहीं बनाना चाहता : अखिलेश





लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद खीरी की धौरहरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया के समर्थन में मोहम्मदी के मेला मैदान मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा मे मुख्यमंत्री ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गुजरात में कहीं भी कोई रोल माॅडल नहीं है। भाजपा की सरकार अब कोई भी बनाना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में बीजेपी की सरकार रोकने वाला अगर कोई है तो वह समाजवादी पार्टी है। उत्तर प्रदेश की सरकार हमेशा किसानों की हमदर्द रही है। अब देश में सिर्फ तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

अखिलेश ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बसपा सरकार में जुल्म और ज्यादती चरम पर थी तब बसपा के कुशासन के सामने और कोई दल संघर्ष करने की हिम्मत नहीं कर पाता था, उस समय समाजवादी पार्टी ने जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत पाकर उत्तर प्रदेश मे सरकार बनायी। मुख्यमंत्री ने केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आज किसान परेशान है। चुनावी जनसभा मे अखिलेश यादव ने अपनी उपलब्धियां का बखान भी किया।

उन्होने कहा कि पूरे देश में सिर्फ उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य है। जहां कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, निःशुल्क लैपटाॅप वितरण, अल्पसंख्यक कन्याओं को विशेष मदद, एम्बुलेंस सेवा, किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई और शीघ्र ही शिक्षा मित्रों का समायोजन किया जायेगा।

अंत मे अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि वह धौरहरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया को अपने क्षेत्र का एमपी बनाएं ताकि क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास सम्भव हो सके। 

Post a Comment

Previous Post Next Post