केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान : अखिलेश





लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद खीरी की लोकसभा धौरहरा के सपा प्रत्याशी आनन्द भदौरिया के समर्थन मे सिसैया मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

 मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय मे कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। उन्होने देश मे व्याप्त महंगाई व बेरोजगारी के लिए कंाग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल प्रचार ही करती है, काम नहीं करती। भाजपा सिर्फ साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देकर देश व समाज के टुकड़े करना चाहती है।

 उन्होने सभा को आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मे अस्सी मे सबसे ज्यादा सपा की सीटें होगी। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हमेशा किसानों की हमदर्द रही है। अब देश में सिर्फ तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार मे आने के बाद समाजवादी पार्टी सभी विद्यार्थियों को सम्पूर्ण शिक्षा मुफ्त उपलब्ध करायेगी तथा विधायक निधि से लोगों की 25 लाख तक की गम्भीर बीमारी का इलाज सम्भव हो सकेगा। सभा के अंत मे मुख्यमंत्री ने धौरहरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया को भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post