पीस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सात सौ लोग कांग्रेस मे शामिल





लखीमपुर-खीरी। केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष शनिवार को जनपद खीरी की निघासन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढखेरवा चैराहे पर पीस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमाल अहमद लखाही अपने 200 पदाधिकारियों एवं पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण कर ली।

केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पीस पार्टी से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी में आये हुए सभी साथियों का स्वागत है अब हम सब लोग दुःख सुख के भागीदार है उन्होने कहा कि कमाल लखाही और उनके साथियों के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी जुझारू कार्यकर्ताओं की संख्या कांग्रेस पार्टी मे और बढ़ेगी। कमाल अहमद लखाही ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के साथ कभी भी भेदभाव नही किया जाता है और न ही कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

इन्ही सब बातों से प्रभावित होकर हमने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्य ग्रहण की है। अब हम सब लोग मिलकर जनपद में कांग्रेस के परचम को लहरायेंगे। कमाल अहमद लखाही के साथ सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं में जफर जैदी, पीस पार्टीै के पूर्व महासचिव सचिदानन्द पाण्डेय, मो नसीम, पूर्व महा सचिव अब्दुल रहीम, पूर्व कोषोध्यक्ष सहजादे, शाबान, शकील, आफताब अंसारी, असफाक, विधानसभा अध्यक्ष आजाद, निजामुद्दीन, अब्बास खान, छोटा यादव, बरकत अली अंसारी, हाफिज अली ,विजय सिंह, जहूर खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

पीस पार्टी से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, अशोक सक्सेना, राजीव अग्निहोत्री, इरफान किदवई ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post