अनाज ओसा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला





लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी मे अपने घर के बाहर आनाज ओसा रहे एक व्यक्ति पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया।

जानवर के हमले से वह व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के गांव मन्नापुरवा निवासी मूलचंद ४५ वर्ष बुधवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे घर के बाहर आनाज ओसा रहा था।

इसी बीच एक जंगली जानवर आ गया और मूलचंद का हांथ मुंह में दबा लिया। मूलचंद के शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के आने पर जानवर भाग गया। घायल मूंलचंद के अनुसार उस पर हमला करने वाला जानवर बाघ था। फिलहाल घायल मूलचन्द्र का प्राइवेट अस्पताल मे उपचार जारी है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post