भाजपा लड़ रही सामाजिक न्याय की लड़ाई : अनुपमा जायसवाल





लखीमपुर-खीरी। समाज के पिछड़े वर्गाे को जोडक़र सामाजिक न्याय की लड़ाई सिर्फ भाजपा लड़ रही है। बाकी दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे है।

उक्त उद्गार भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अनुपमा जायसवाल ने जनपद खीरी मे भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला इकाई की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। जिला प्रभारी श्रीमती जायसवाल ने कहा कि सामजिक न्याय मोर्चा प्रदेश के प्रत्येक जिलों में विशाल सभाएं कर इसका ऐलान कर रहा है। लखीमपुर में 27 फरवरी को विलोबी मैदान पर सामाजिक न्याय मोर्चा द्वारा विशाल सम्मेलन कर रहा है।

जिसमें समाज के विभिन्न वर्गाे की व्यापक भागीदारी होगी। उन्होंने इसके लिये कार्यकर्ताओं का आह्रवान किया कि वे आगे आये। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों की समीक्षा कर विधान सभावार कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक का भी जायजा लेते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं व जनता में खास उत्साह है। उन्होंने पार्टी द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों को समपर्ण भाव से करने की अपेक्षा की।

विधायक अजय कुमार मिश्र टैनी ने कहा कि सपा व कांग्रेस सरकारों की कार्यप्रणाली से जनता आजिज आ गई है, यही कारण है कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था का सैलाब प्रकट कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार सरंचना को शीघ्र पूर्ण करने की अपेक्षा की।

बैठक में  विभाग संगठन मंत्री सुग्रीव, पूर्व विधायक नरेश चंद्र वर्मा, अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह, संजय भल्ला, मीना गुप्ता, सुनीता शुक्ला, मंजू त्यागी, अरविंद गुप्ता, महामंत्री आशू मिश्रा, सुनील सिंह, मुन्ना लाल,सतीश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, धौरहरा प्रभारी रामकिशोर मिश्र, रामनरेश लोधी, महेंद्र भार्गव, शिव गोविंद राठौर, रामजी मौर्य, दीपक पुरी, प्रशांत राज, रामगोपाल गुप्ता, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post