रोटी, कपड़ा, मकान ही नहीं सारा जहां चाहिये : जितिन प्रसाद





लखीमपुर-खीरी। रोटी, कपड़ा, मकान ही नहीं सारा जहां चाहिये, धौरहरा क्षेत्र के लोगों को वह सभी सुविधाएं मिलेगी जो बड़े-बड़े शहरों के लोगों को मिलती है।

उक्त विचार केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को कस्ता विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। केंन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अभी क्षेत्र में बहुत विकास कार्य बाकी हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में विकास कार्यो की लगातार निगरानी करते रहे है। विकास हेतु केन्द्र सरकार ने धौरहरा में पूरा सहयोग किया है परन्तु प्रदेश सरकार ने यदि केन्द्र सरकार की तरह सहयोग किया होता तो आज यहां का और अधिक विकास होता।

उन्होने कहा कि क्षेत्र में चुनाव के समय तो बहुत सारे नेता आते है और चुनाव होने के बाद वापस चले जाते है। उसके बाद क्षेत्र के विकास या क्षेत्र के लोंगों से इन नेताओं का कोई वास्ता नही रहता है। जनता ऐसे नेताओं से भली-भांति परिचित है वह इन नेताओं के बहकावे में आने वाली नही है जनता को मालूम है कि किससे क्षेत्र का विकास हो सकता है और कौन क्षेत्र के लोगों से सिर्फ चुनावी कोरे वादे कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी के भी दबाव मंे आने की जरूरत नही है यदि कोई भी किसी कार्यकर्ता को परेशान या दबाव बनाने का प्रयास करता है तो उन्हें सूचना दी जाये वह माकूल जवाब देगें।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर राज ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कस्ता विधान सभा का कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर चैकीदार की भांति डटा हुआ है हर कार्यकर्ता अपनी जुम्मेदारी को भंली-भांति समझता है जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आयेगें वैसे-वैसे कार्यकर्ता और भी सजगता से अपना-कार्य करेगें।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहंुचने पर केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर राज का कस्ता विधान सभा के कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अधरौला, डलुआपुर, दानपुर, टिकरिया, गणेशपुर घुकुट्टा, भिखनापुर, अबगांवा में सभायें की।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बंशीधर राज, पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रहलाद पटेल, पी सी सदस्य रवि प्रताप सिंह, राजीव कुमार अग्निहोत्री, दीपक बाजपेई, विनीत मिश्रा, रामशंकर राज, डा राजकुमार अवस्थी, मनीष सिंह, सुशील शुक्ला, समीम खां, रामसागर मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सुजिता कुमारी, मीना मिश्रा, चन्द्र प्रभा अवस्थी, संतोष कुमारी, रजनीश मिश्रा, राकेश मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, नवीन पाण्डेय, राजीव मिश्रा, कामिल खान, रविन्द्र पाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post