गुरु पूजा दिवस के रुप मे मनाया पैगम्बर का जन्मदिन





लखीमपुर-खीरी। निंरकारी जगत जिन्हे सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी के नाम से जानता व पहचानता है और जिसे वक्त का रहबर कहा जाता है उस पैगम्बर का आज जन्मदिन ये निरंकारी संतजन गुरु पूजा दिवस के रुप में मना रहे है इस पैगम्बर ने इस धराधाम पर अवतरित होकर हमें इस निराकार परमात्मा का दर्शन कराया और इंसानों को इंसानों से जोड़ने का काम किया। ब्रम्ह को दिखाकर भ्रमों को समाप्त कर दिया।

निरंकारी बाबा जिन के बचपन का नाम भोला है उन्होने बचपन से ही ऐसे-ऐसे काम किए जिनकों देखकर ही लगने लगता था कि यह सब के बस की बात नही। क्योकि युगों-युगों में पैगम्बर आते है त्रेता युग में भगवान श्रीराम द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण ने जिस तरह से इंसानों को ज्ञान देकर उनके जीवन के आवागमन के चक्कर को समाप्त करते है उसी तरह आज निरंकारी बाबा इंसानों को ब्रम्ह ज्ञान देकर उनके जीवन का उद्वार कर रहे है।

उक्त उद्गार जनपद के गोला नगर मे निरंकारी सतसंग भवन में प्रमुख कश्मीर सिंह खुराना ने गुरु पूजा दिवस के मौके पर व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह ने किया। आज गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः से ही भवन पर निरंकारी संतजन भारी तादाद में एकत्र हुए और कार्यक्रम का आगाज करते हुए सर्वप्रथम निरंकारी सेवादल के जवान बच्चे, बहन व निरंकारी महात्माओं ने नगर में के मुख्यमार्गो पर रैली निकालते हुए सफाई अभियान चलाया। रैली निरंकारी भवन से निकलकर सिनेमा रोड़ होते हुए स्टेशन से मो तीर्थ से अलीगंज रोड़ से सदर चैराहे होते हुए पंजाबी कालोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँची जहाँ निरंकारी महात्माओं ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर डा विमल सिंह के साथ वृक्षारोपण किया।

तत्पश्चात पंजाबी कालोनी होते हुए लखीमपुर रोड़ से निरंकारी भवन पहुँची जहाँ रैली का समापन किया गया। इसके बाद सेवादल के जवानों, बच्चों, बहनों व अधिकारियों ने सद्गुरु स्वरुप महात्मा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीटी परेड़, गीत, खेल व गुरु पूजा गीत प्रस्तुत कर सद्गुरु को रिझाने का प्रयास किया। तपश्चात संतसंग का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सतसंग में भीखूराम निरंकारी, अवधेश पाण्डेय, संचालक लालजी प्रसाद, प्रमिला खुराना, प्रेम रस्तोगी, सरित गुप्ता, हरमोहन खुराना, पाॅली खुराना, सुमित गुप्ता, उमाशंकर निरंकारी आदि तमाम महात्माओं ने अपने विचार गुरु के प्रति व्यक्त किए।

 इस मौके पर सेवादल के विकास जायसवाल, रामकुमार मौर्य, इन्द्रेश बंसल, तेजराम वर्मा, कृष्णदेव, राजू, बचनलाल,पंकज, प्रदीप, उमा, नीतू, सरिता जायसवाल, कुसुम सिंह, शिखा, राजकुमारी रीता, सचिन गुप्ता, पवन गुप्ता, रस्तोगी, ब्रजलाल, बिजेन्द्र सिंह सहित तमाम सेवादल के जवान बच्चे, बहनों, तथा निरंकारी महात्मा रामजी, सतीश, उर्मिला, प्रिया, काजल , रुबी, अंजू, मोनिका, सोनम आदि हजारों महात्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post