किसानों को भुगतान दिलाने के लिए जितिन ने सी0एम0 को लिखा पत्र





लखीमपुर-खीरी। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद खीरी मे गन्ना  किसानों के पिछले सीजन का सम्पूर्ण और नये सीजन के अब तक के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।

 इससे पहले क्षेत्र भ्रमण पर आने पर केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को जिले के गन्ना किसानों ने अपनी समस्यों से अवगत कराया था जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन से तत्काल उचित कार्यवाही कर गन्ना किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए कहा था परन्तु जिला प्रशासन के उदासीनपूर्ण रवैये के कारण गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान नही हुआ तो केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिले गन्ना किसानों की समस्याओं को तत्काल हल करने के लिए कहा।

उक्त जानकारी पी सी सी सदस्य राजीव कुमार अग्निहात्री ने दी। उन्होने बताया कि केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र में कहा कि जिले की चीनी मिल मालिकों द्वारा किसानांे का शोषण किया जा रहा है। उन्हें क्षेत्र भ्रमण के दौरान गन्ना किसानों ने चीनी मिल मालिकों द्वारा की जा रही मन मानी की शिकायतें बराबर मिल रही है। जिले के गन्ना किसानों को पिछले सत्र के गन्ना मूल्य का अभी तक भुगतान चीनी मिलों द्वारा नही किया गया है और वर्तमान सत्र में चीनी मिलों द्वारा सभी किसानों को पर्चियां नही भेजी जा रही है।

 जिन किसानों को पर्चियां मिली है जब वह गन्ना तैलाने जाते है तो गन्ने की तौलाई में घटतौली बड़े पैमाने पर मिलों द्वारा की जा रही है और तौलाई के बाद गन्ना किसानों से गाड़ियों के अनलोडिंग का पैसा लिया जा रहा है। उसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री उ प्र सरकार को किसानों की पारिवारिक एवं आर्थिक समस्याओं को भी पत्र में लिखते हुए कहा कि किसान एक एक पैसा जोड़कर गन्ने की खेती करता है उसे अपनी गन्ने की फसल का वास्तविक मूल्य समय पर नही मिल पाता है।

समय पर गन्ने का मूल्य न मिलने से किसानों का ऊँची ब्याज दरों पर व्यापारियों से पैसा लेकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते है प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के कारण किसानों में हाहाकार मचा हुआ है यदि गन्ना किसानो की दिक्कतों का निराकरण नही किया गया तो गन्ना किसान बर्बादी की कगार पर चले जायेंगे।

पत्र के अन्त में केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस संवेदनशील मामले पर स्वयं संज्ञान लेकर किसानों की उपरोक्त समस्याओं का तुरन्त निदान कराने तथा चीनी मिल मालिकों की मनमानी पर तत्काल रोंक लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post