किशोरी से दुराचार के बाद हुयी हत्या





लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी मे थाना निघासन क्षेत्र के अंतर्गत दुराचारियो ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत मे फेक दिया और फरार हो गये। इस सनसनी खेज वारदात से पुलिस महकमे मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुची पुुुुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद खीरी के थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम कसावल मे सडक के किनारे एक गन्ने के खेत मे किशोरी का शव बरामद होने से इलाके मे सन-सनी फैल गयी। धीरे-धीरे यह खबर पूरे इलाके मे आग की तरह फैल गयी। ग्रामीण बताते है कि गांव के दो छोटे-छोटे बच्चे शौच को गये थे। वहा गन्ने के खेत मे किशोरी का शव देखकर घबरा गये और गांव मे आकर सूचना दी धीेरे-धीरे भारी संख्या मे ग्रामीण एकत्र हो गये और मामले की सूचना पुलिस केा दी गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष आर.पी यादव मय फोर्स के साथ मौके पर पहुच गये।

 उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिह व एस.डी एम डी.पी.पाल ने भी मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणाों के मुताबिक किशोरी के साथ पहले कुछ लोगो ने दुराचार किया उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी और शव कसावल के पास एक गन्ने के खेत मे फेका गया। किशोरी का स्वेटर दूसरी जगह पडा था। ग्रामीणो ने बताया पहले शव के चेहरे पर रूमाल पडा था। गन्ने के खेत के बीचो-बीच मे शव पडा था। किशोरी के गले पर निशान मिले इसके अलावा चेहरे तथा सीने पर भी निशान मिले है।

 शव देखे जाने से यह आश्ंाका व्यक्त की जा रही है। किशोरी के साथ कुछ लोगेा द्वारा दुष्कर्म किया उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी। किशोरी की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है।

इस घटना के सम्बन्ध मे जानकारी करने पर थानाध्यक्ष निघासन आर.पी.यादव ने बताया कि शव के साथ दुष्कर्म हुआ है अथवा नही पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद बताया जा सकता है। फिलहाल किशोरी की पहचान नही हो सकी जिसका पता लगाया जा रहा है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post