भाजपा के वरिष्ठ नेता को दी गई अंतिम श्रद्धान्जलि





लखीमपुर-खीरी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सामाजिक न्याय मोर्चा अवध क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उर्फ वीरु गुप्ता के अतिंम संस्कार में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुप गुप्ता व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने श्री गुप्ता के पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज व पुष्प चक्र चढ़ाकर अतिंम श्रद्धांजलि दी।

 विधायक अजय मिश्र टैनी ने भी पुष्प चक्र चढ़ाया। इनके अतिरिक्त अतिंम यात्रा मे आशू मिश्रा, अरविंद सिंह, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह, विजय शुक्ला रिंकू, ईश्वरदीन वर्मा, मनोज वर्मा, अजय सिंह, सुनील बाथम, दीपक पुरी, अनुपम अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र सहित तमाम पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष शामिल हुये। इससे पहले पूर्व मंत्री पटेल रामकुमार वर्मा, नपाप अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव,पूर्व विधायक नरेश चंद्र वर्मा नेश्री गुप्ता के आवास पर पहुंचकर पुष्पचक्र चढ़ाकर शोक व्यक्त किया।

बाद में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में विधायक अज मिश्रा, विजय महेश्वरी, सुर्जन लाल वर्मा, आशू मिश्रा, सुनील सिंह, नीरुपुरी, सुधा शर्मा, सुमन मिश्रा, मीरा गुप्ता, अनूप शुक्ला, मनोज सिंह, नपाप अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, लाल बहादुर भार्गव, सतीश श्रीवास्तव, शरद बाजपेयी, ने वीरु गुप्ता के व्यक्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डालकर शोक व्यक्त किया और अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post