हार्ट अटैक से हुआ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन





लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (अवध प्रांत) वीरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ वीरू का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर आने पर भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र व पूर्व सहकारिता मंत्री पटेल राम कुमार वर्मा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कीं। वहीं पार्टी कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया। गौरतलब हो कि वीरेंद्र गुप्ता जिले में छात्र राजनीति के अगुवाकर थे। उन्होंने युवराज दत्त महाविद्यालय में होने वाला पहला छात्र संघ चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने भाजपा में सदस्यता ग्रहण की। उनके समर्पित व व्यवहारिक व्यक्तित्व के चलते उन्हेेें जिलाध्यक्ष जैसे पद से नवाजा गया। वर्तमान में वह सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (अवध प्रांत) थे।

मंगलवार को अचानक हृदयाघात होने से उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र व पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और शोक संवेदनाएं दीं। उनकी मौत को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय पर एक शोक सभा हुई। शोक सभा मे पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा ने कहा कि वीरेंद्र गुप्ता ने जिले में भाजपा का वर्चस्व कायम करने के लिए तन-मन से कार्य किया था। उनकी मौत से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। पार्टी ने एक सच्चे सिपाही को खो दिया है।

वहीं जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि वीरेंद्र गुप्ता मधुर स्वभाव के थे। वह हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुरूख की घड़ी में हिम्मत साहस देने की ईश्वर से कामना की गई। शोक सभा के दौरान आशू मिश्र, सुनील बाथम, अरविंद गुप्त, अजय मिश्र ‘टेनी’ व बृज किशोर कश्यप, सहित अन्य पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post