दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाया, मौत





लखीमपुर-खीरी। जनपद के थाना मोहम्मदी मे दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर ससुरालियों नें विवाहिता पर मिटटी का तेल छिडक कर आग लगा दी जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई।

विवाहिता के मायके वाले उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले गये जहां से गम्भीर हालत के चलते उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस नें  पति सहित 6 लोगों  पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के ग्राम सेहरामऊ दक्षिणी निवासी सर्वेश कुमार तिवारी नें पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसनें अपनी वहन मोनी का विवाह मई 2011 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार थाना मोहम्मदी के ग्राम भूडा पिपरी निवासी रतन कुमार शुक्ला पुत्र बेदप्रकाश शुक्ला के साथ सम्पन्न किया था। उसने बहन की शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था।

उसकी वहन जव पहली वार ससुराल गई तभी से ससुराली जन उसे कम दहेज का ताना देनें लगे थे। बाद में वह लोग उसे खाने पहनने की तंगी करने लगे तथा मानसिक रूप से भी प्रताडित करने लगे थे। उनलोगों की दहेज की मांग पर जव उसकी वहन नें कहा कि उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है और भाई की इतनी हैसियत नहीं है कि वह आप लोगों की दहेज की मांग पूरी कर सके इस पर उसके ससुर बेदप्रकाश, सास गुडडी शुक्ला, जेठ प्रेम चन्द्र शुक्ला, जेठानी कामिनी शुक्ला, देवर धीरू शुक्ला व पति रतन शुक्ला आये दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे।

22 दिसम्वर को उक्त सभी नें एकराय होकर उसकी वहन को जान से मारडालनें की नीयत से उसके ऊपर मिटटी का तेल छिडककर आग लगा दी थी। सूचना मिलने पर जव वह भूडापिपरी पहुंचा तो उसकी वहन गम्भीर रूप से जली हुई थी तथा ससुरालीजन वहां नहीं थे। वह वाहन की व्यवस्था कर अपनी वहन को शाहजहांपुर अस्पताल लाया जहां से गम्भीर हालत के चलते उसे बरेली रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस नें सर्वेश कुमार तिवारी की तहरीर पर उपरोक्त 6 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post