मेगा लोक अदालत मे निस्तारित हुए वाद, वसूला अर्थदण्ड





लखीमपुर-खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद न्यायाधीश छोटेलाल की न्यायालय परिसर मे मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिसमे विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1015 वाद आपसी सुलह समझौते संस्वीकृति के आधार पर निस्तारित किये गए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 1 वादों मंे  रू 160000, प्रतिकर के रूप मे पीड़ित व्यक्तियों को दिलाये गए। फौजदारी के निस्तारित 975 वादों मे 166900 अर्थदण्ड वसूल किया गया। छोटेलाल जिला जज के यहां मोटर दुर्घटना प्रतिकर के निस्तारित वाद मे रू160000 अपर जिला जज द्वितीय के यहाॅं 2 वाद निस्तारित हुए। प्रधान न्यायाधीश के यहां पारिवारिक पति, पत्नी के 13 वाद आपसी सुलह समझौते से निस्तारित हुए।

 अपर जिला जज चतुर्थ के यहांॅ विद्युत अधिनियम का 1 वाद निस्तारित हुआ। अपर जिला जज षष्टम के यहाॅं 1 वाद निस्तारित हुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के यहाॅं 428 फौजदारी का निस्तारित वादों मे रू 97250 अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज के यहाॅं उत्तराधिकार के 21 वाद निस्तारित हुए। अपर मुख्य मजिस्ट्रेट के यहाॅं निस्तारित 72 फौजदारी वादों मे रू 26800 अर्थदण्ड वसूल हुआ। अपर मुख्य मजिस्ट्रेट द्वितीय के यहाॅं निस्तारित 20 फौजदारी वादों मे रू 10250 अर्थदण्ड वसूल हुआ।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट तृतीय के यहाॅं निस्तारित 291 वादों मे निस्तारित 290 फौजदारी वादों मे रू 12300 अर्थदण्ड वसूल हुआ तथा उत्तराधिकार का 01 वाद निस्तारित हुआ। न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां निस्तारित 74 फौजदारी वादों मे रू 8900 अर्थदण्ड वसूल हुआ। अपर सिविल जज द्वितीय के यहाॅं निस्तारित 13 फौजदारी वादों मे रू1700 अर्थदण्ड वसूल हुआ।

अपर सिविल जज तृतीय के यहाॅं निस्तारित 45 फौजदारी वादों मे रू 5000 अर्थदण्ड वसूल हुआ। अपर विविल जज चतुर्थ के यहा निस्तारित 33 फौजदारी वादों मे रू 4700 अर्थदण्ड वसूल हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post