भाजपा की बैठक मे हुयी मण्डलो के गठन की चर्चा





लखीमपुर-खीरी। भाजपा कार्यालय पर सामाजिक मोर्चा के अध्यक्ष शिव गोविंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से मण्डलों के गठन के बारे में चर्चा की गई और भाजपा की नीतियों को गांव-गांव के प्रत्येक लोगों तक पहुंचाये जाने का सुझाव दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री मिश्र ने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए तथा भारत को विकास के रास्ते पर लाने हेतु, भ्रष्टाचार मिटाने हेतु, आतंकवाद मिटाने हेतु एकजुट होकर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के साथ तन-मन से जुटकर भारत की एकता को बनाये रखे। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्म प्रधान देश है। देश में जब-जब संतो का अपमान हुआ है, तब-तब देश में परिवर्तन हुआ है। इसका ज्वलंत उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। जहां पर कांग्रेस का सफाया हो गया।

दिल्ली सरकार ने संत बाबा रामदेव पर विगत वर्षाे में उनके द्वारा किये गये आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया था। जिसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ा। पूरे भारत में आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा। यूपी सरकार नौजवानों और किसानों का शोषण कर रही है। किसानों की अनदेखी कर मिल मालिकों से हाथ मिलाना किसानों के साथ सीधा धोखा है। बैठक के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. वीरेंद्र गुप्ता के असमय निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री आशू मिश्रा, विनोद विश्वकर्मा, देवेंद्र वर्मा, शिवकुमार शाह, इंद्र कुमार राठौर, विनोद कुमार राठौर, कन्हैया लाल, चंद्रशेखर गुप्ता, प्रकाश चंद्र जायसवाल, दिनेश गुप्ता, विनोद शुक्ला, अम्बुज गुप्ता, रोहित तिवारी, अनुपम अवस्थी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post