अनियमिता पर चार किसानो के गन्ना सट्टा किये गये बन्द


निघासन-खीरी।सरयू सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान शीघ्र प्रजाति की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना तुलवाने पर कई किसानो के गन्ने खाते बंद किए हैं।गन्ना विकास निरीक्षक को पुनः सर्वे के आदेश दिए हैं।इस कार्यवाही से किसानों में हडकंप मचा हुआ है। सरयू सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुशील कुमार गौड़ ने अपने निरीक्षण के दौरान गन्ना क्रय केन्द्र रननगर पहुंचे।जहां किसान मन्त सिंह व बूटा सिंह की पर्चियां देखी तो पर्चिया शीघ्र प्रजाति की थी लेकिन गन्ना इनकी ट्रालियो में सामान्य प्रजाति का था जिस पर मिल के प्रधान प्रबंधक ने दोनों किसानो के सट्टे बंद करने का आदेश दिया है।उसके बाद उन्होने गन्ना क्रय केंद गंगानगर का निरीक्षण किया जहां शीघ्र प्रजाति की पर्ची पर सामान्य प्रजाति का गन्ना तुलवाते सतनाम सिंह व परमजीत कौर पकड़े गये जिस पर इन किसानो के सट्टे बंद कर दिये जाने का आदेश दिये है।वही गन्ना विकास निरीक्षक को आदेश दिया है कि वह मिल क्षेत्र में किसानो के गन्ने का पुनःसर्वे कराया जाये ताकि शीघ्र प्रजाति व सामान्य प्रजाति के गन्ने का सर्वे होने के बाद उसी गन्ने की पर्ची जारी की जायेगी।वही चीनी मिल के प्रधान  प्रबंधक के द्वारा की गयी कार्यवाही से किसानो में हडकंप मचा हुआ है।जीएम ने बताया कि अब ऐसा नही चल पायेगा जिस प्रजाति की पर्ची है उसी प्रजाति का गन्ना क्रय केंदो पर तुलवाये यदि नियम विरूद्ध कोई किसान पाया गया तो उसके गन्ने के सट्टे बंद कर दिये जायेगे व प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

निघासन से राजू गिरि की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post