विपक्षी दल बना रहे देश में भ्रम,भय और अराजकता का माहौल : टेनी


निघासन-खीरी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी खीरी सांसद के पैतृक गांव बनवीरपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन व खिचड़ी भोज का आयोजन युवा भाजपा नेता आशीष मिश्र मोनू ने किया,इस कार्यक्रम में जनपद के विधायक, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सत्तर वर्षो से देश की जनता का सपना धारा 370 व 35 A को हटाने का काम मोदी जी ने किया है, हमारी सरकार ने तीन तलाक, नागरिकता संशोधन बिल के साथ देश की आर्थिक स्थित व  सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए हैं, लेकिन विपक्षी दलों के लोग देश मे भ्रम, भय व अराजकता का माहौल बना रहे है। खीरी सांसद ने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने का नही नागरिकता देने का विल है और पूरा राष्ट्र इस बिल के साथ खड़ा है। खीरी सांसद ने मकर सक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालने के बाद सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सम्मेलन में डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, डॉ. अभिमन्यु मिश्र, कुलभूषण सिंह सहित कई लोगो ने सीएए व सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह संजय ने किया। आयोजक आशीष मिश्र मोनू ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, जिला प्रचारक अभिषेक, चेयरमैन उत्तम मिश्र, दीपक तलवाड़, जितेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, मोहित त्रिवेदी, अम्बरीष सिंह, कनकपाल सिंह, नगेन्द्र सिंह सेंगर,रतीराम लोधी, विकास मिश्र प्रज्ञानन्द श्रीवास्तव,हरीश पाण्डेय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

निघासन से राजू गिरि की रिपोर्ट 

Post a Comment

Previous Post Next Post