गोष्ठी मे महायज्ञ को लेकर हुयी चर्चा





निघासन-खीरी। नवंबर में होने वाली 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन कस्बे के गायत्री शक्ति पीठ पर किया गया। इस आयोजन में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कस्बे के गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित गोष्ठी में द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व शांति कुंज के प्रतिनिधि विनोद सिंह ने बताया कि 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 12 से 16 नवंबर तक आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 54 प्रज्ञा मंडलों को संकल्प कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही उन्होंने 5100 कलश बनाकर वितरित किए जाएंगे।

कलश पर चांद और 786 लिखने पर भी विचार हुआ। 27 जुलाई से यज्ञ शुभारंभ होने तक 24 घंटे गायत्री मंत्र का जाप कराया जाएगा। दामोदर प्रसाद वर्मा ने बताया कि कलश लेने वाली महिलाओं को भी प्रत्येक दिन अपने घर पर पूजा अर्चना का संकल्प दिलाया जाएगा। 108 दंपति जोडों का चयन कर दो माह पहले से ही उनसे साधना कराया जाएगा।

यज्ञ में आदर्श विवाह समारोह का कार्यक्रम भी संपंन कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बम्हनपुर, लुधौरी, झंडी, सिंगाही, बेलरायां, तिकुनियां, रकेहटी आदि जगहों के लोग हिस्सा लेंगे स इस दौरान महेश्वरी देवी, बराती लालकेपी राना, लक्ष्मीनरायण, सहजराम मौर्य, त्रियुगी नरायण, सुरेश, हृदय नरायण, विनय कुमार आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निघासन से विनोद गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post