समाजवादियों ने धूमधाम से मनाया चरण सिंह का जन्म दिवस




लखीमपुर-खीरी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह का जन्म दिवस समाजवादियों ने काफी धूमधाम से मनाया। निर्वतमान जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के साथ सैकडों समाजवादी कार्यकर्ता शारदा बैराज पहुॅचे और वहाॅ पर चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर जन्म दिवस मनाया।

किसानो के मसीहा चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए निर्वतमान जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि चैधरी चरण सिंह ने 1930 में महात्मा गांधी के आह्वान पर सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भाग लेकर हिंडन नदी पर नमक बनाकर उनका साथ दिया जिसके लिए उन्हे जेल भी जाना पडा, उत्तर प्रदेश में उन्ही के प्रस्ताव पर जमीदारी उन्मूलन विधेयक पास हुआ, जमीदारी प्रथा खत्म की गई और बडे पैमाने पर दलित-पिछडे भूमिहीनों को भूमि वितरित की गई। वह लोक कल्याणकारी राज्य के प्रबल पक्षधर थे।

अनुराग पटेल ने आगे कहा कि मौजूदा दौर मंे किसान आन्दोलन के लिये फिर से खडा हो रहा है, मोदी सरकार आने के बाद किसानों की आत्महत्यायें बहुत बढी है, मोदी सरकार की किसान-नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश के किसानों-नौजवानो को उठ खडा होना चाहिए, समाजवादी पार्टी लगातार मांग उठा रही है कि किसानों को लागत का डेढ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिसों को लागू किया जाए।                   

जन्मदिवस कार्यक्रम में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष क्रान्ति कुमार सिंह, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, महिला सभा जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, युवा समाजवादी मुश्ताक अली अन्सारी, कुलदीप चैरसिया, शिवशंकर मनार, निरंजन महराज, नीरज गुप्ता, अफजल खान, महताब आलम, बबलू भारती, भूपेन्द्र सिंह अन्नू वर्मा, उत्तम वर्मा, शाश्वत मिश्रा, इरशादुल हक, तारिक खान, अलीम बेग, अफीम खान, चांद भाई, अजीउल्ला खान, प्रशान्त लाला, अभय वर्मा, संजय वर्मा, मनोज विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post