डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश


लखीमपुर-खीरी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की फरियाद एक.एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होनंे कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिताए गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये।

इस मौके पर कुल 106 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये। जिसमें से 03 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 63ए पुलिस 08ए विकास 02ए शिक्षा 02ए पूर्ति 04 अन्य 27 शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनते हुए जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से असहाय एवं निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किये।

वही जिलाधिकारी ने एक गरीब दिव्यांग महिला फरियादी को खाद्यान्न किट यदस किलो आटाए दस किलो चावलए पांच किलो दालए दो लीटर तेलए नमकद्ध वितरित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 एस0 चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बसंल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जावेद अहमद, पीडी राम कृपाल चैधरीए, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post