प्लाट पर दबंगो ने किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार




तिकुनिया-खीरी। थाना क्षेत्र मे प्लाट पर दबंगों के कब्जे के चलते निर्माण न कर पाने सेे पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई हैं। कस्बा निवासी राधेश्याम पुत्र रूढ़मल ने बताया कि गाटा संख्या 246 में 2880 वर्गफुट का प्लाट है जिसमे से 1440 वर्गफुट जगह 1996 में मेरी माता इमारती देवी ने बल्देव सिंह को बेंच दी थी और बंटबारे को लेकर बल्देव सिंह ने एक वाद भी दायर किया।

राधेश्याम ने बताया कि वाद दायर करने के बाद उसने पूरे प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से चहरदीवारी बना ली। पीड़ित ने बताया कि उक्त घटना की सूचना उपजिलाधिकारी, पुलिस आदि को दी गई लेकिन कही न्याय नही मिला और बल्देव सिंह ने सांठ गांठ कर न्यायालय के आदेश को भी ठेंगा दिखा दिया।

पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि विपक्षी काफी हेकड़ है और जान से मारने की भी धमकी देता है, न्याय न मिलने से आहत पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई हैं।

तिकुनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post