शिक्षक संघ की बैठक में हुयी आगामी रणनीति पर चर्चा




लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र की अध्यक्षता मे प्राथमिक विद्यालय सेठ प्यारे लाल] नई बस्ती मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे विनोद मिश्र ने इस वर्ष संघ की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षको की विभिन्न समस्याओ के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।

साथ ही जिले के सभी न्याय पंचायतो मे संयोजको की नियुक्ति को शीघ्र करने के लिए ब्लाक अध्यक्षों व मंत्री को निर्देशित किया। श्री मिश्र ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियो को शिक्षक संघ की विचारधारा और कार्यशैली को पूर्णरुप से आत्मसात करके कार्य करने का आवाहन किया। उन्होने आज के समय की मांग सोशल मीडिया के आधिकारिक उपयोग पर जोर दिया जिससे उसका धनात्मक उपयोग किया जा सके।

जिला महामंत्री संतोष भार्गव ने बैठक का संचालन करते हुए सदस्यता अभियान तथा कोटामनी जमा करने का निर्देश दिया। रमियाबेहड़ ब्लाक अध्यक्ष उमेश चैरसिया और मंत्री ओमप्रकाश ने शिक्षको के वेतन व आयकर की समस्याओ पर प्रकाश डाला। पसगवां ब्लाक अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने संघ के नये कार्यालय को प्राथमिक विद्यालय सेठ प्यारेलाल] नई बस्ती मे स्थापित करने के लिए जिला इकाई को साधुवाद किया।

बैठक मे प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रभुनाथ प्रजापति] मण्डल अध्यक्ष आदित्य कुमार अग्निहोत्री] जिला कोषाध्यक्ष मान सिंह वर्मा] जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव व राकेश कुमार वर्मा प्रचार मंत्री] श्यामजी यादव] मनोज कुमार लेखाकार] कुहू बनर्जी महिला जिला उपाध्यक्ष] दीपक सक्सेना जिला उपाध्यक्ष] अवधेश कुमार शुक्ल आडिटर] ताजीम अहमद] मो0 दाउद] दिलीप कुमार] चन्द्र शेखर वर्मा] राजेश यादव] सतीश कुमार वर्मा] ओम प्रकाश] दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव] युवराज शर्मा] बंशी लाल] उमाशंकर त्रिवेदी] अबरार अहमद] शिव गोविन्द गुप्ता] रवि शुक्ला] अनूप कुमार शुक्ला] योगेन्द्र नाथ शर्मा] उमा शंकर] उमेश चैरसिया] सुरेन्द्र पाल] मनोज वर्मा] राम प्रसाद] अविनाश कुमार] अवधेश कुमार रस्तोगी] विश्राम लाल व मनीष मिश्रा सहित समस्त ब्लाक अध्यक्ष] ब्लाक मंत्री और क्षेत्रीय मंत्री उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post