घर मे सो रही किशोरी संग दुराचार का प्रयास





लखीमपुर-खीरी। जिले के थाना तिकुनियां कोतवाली के एक गांव में घर में अकेली सो रही चैदह वर्षीया किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया।

 किशोरी के शोर मचाने पर जब पड़ोसी एकत्रित हो गए तो वह युवक फरार हो गया। कई रोज बीत जाने के बाद भी जब तिकुनियंा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं तब पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ यूपी सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसके घर पर दो छोटे बच्चे और चैदह साल की पुत्री थी। शाम करीब आठ बजे किशोरी ने अपने भाई तथा छोटी बहन को खाना खिलाकर सुला दिया और वह खुद दूसरी चारपाई पर लेट गई। वह सोने ही लगी थी इसी बीच एक युवक घास फूस के बने घर में घुस आया। उसने किशोरी का मुंह दबाकर दुराचार करने का प्रयास किया।

किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी दौड आए। पड़ोसियों को आता देखकर युवक भाग निकला। घटना के दूसरे दिन किशोरी के पिता ने तिकुनियंा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई भी सिपाही मौके पर झांकने नहीं गया। फिलहाल पीड़िता ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post