तहसील बनने के बाद भी दर दर भटकने को मजबूर हैं क्षेत्रीय किसान





लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी की नवसृजित तहसील मितौली मे तहसील स्थापित होने के बाद करीब एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक किसानों को कम्प्यूटराइज खसरा, खतौनी, इन्तखाब नहीं हो पा रहा है जिसके कारण क्षेत्रीय किसान दर-दर भटकने को मजबूर है।

मोहम्मदी तहसील से अलग होकर बनी नवसृजित मितौली तहसील में कम्प्यूटर स्थापित न हानेे के कारण किसान मितौली व मोहम्मदी तहसील मुख्यालयों पर भटकने को मजबूर है। वहीं राजस्व विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नव सृजित तहसील क्षेत्र की अट्ठाारह ग्राम पंचायतो के राजस्व अभिलेखों की कम्प्यूटर फीडिंग न होने के कारण कम्प्यूटर खसरा खतौनी इंतखाब किसानों को मोहम्मदी व मितौली दोनो तहसीलो में उपलब्ध नही हो पा रहे है।

 किसान अपनी आवश्यकताओं के लिए दोनो तहसील मुख्यालयों पर भटकने को मजबूर है। इस समस्या के बाबत एसडीएम मितौली प्रमिल कुमार सिंह से जानकारी करने पर उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मितौली तहसील के अट्ठारह ग्राम पंचायतो की फीडिंग का कार्य शीघ्र ही करवाकर  तहसील मुख्यालय पर कम्प्यूटर की स्थापना करा दी जाएगी। जिससे किसानो की समस्याओ का शीघ्र ही समाधान कराया जा सकेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post