दबंग ग्राम प्रधान ने तहस नहस किया गरीब महिला का घर





लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुलही गांव में नाली निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान ने अपने कुछ अन्य लोंगों के साथ मिलकर एक गरीब महिला का घर तहस नहस कर दिया।

पीड़ित महिला के विरोध करने पर  लात घूसों से उसकी जमकर पिटायी भी की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवायी शुरू कर दी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला राम दुलारी पत्नी कढ़िले ने बताया कि उसके घर के पास से प्रधान नाली का निर्माण करवा रहे थे, नाली निर्माण मंे उसकी झोपड़ी का कुछ हिस्सा पड़ गया जिसपर प्रधान उमा देवी के देवर गजराज ने अपनी दबंगई दिखाते हुए अपने साथी मेला राम, शतीस, महेश, रामकिशोर आदि ने कच्ची दीवाल से बनी झोपड़ी को तहस नहस कर दिया।

 महिला के विरोध करने पर उक्त दबंगों ने उसकी लात घुसों से जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने पड़ोसी बांके की खरपूस की बनी टटिया आदि भी नोच कर फेंक दी। पी़िड़त महिला राम दुलारी की तहरीर पर थाना पुलिस ने गजराज समेत आधा दर्जन लोगों पर कार्यवाही सुरू कर दी है। घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post