दोहरे हत्याकाण्ड की खबर मिलते ही भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन




लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी मे थाना पसगवां इलाके के ग्राम जिन्दपुर में हुये दोहरे हत्याकांड की खबर जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र को लगी।


पुलिस के आलाधिकारियों से बात करने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ श्री मिश्र जिन्दपुर गांव पहुंचे और रुपेंद्र दीक्षित से मिलकर उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाते हुये पूरे मामले की जानकारी ली। रूपेंद्र ने अध्यक्ष को बताया कि उनके पुत्र रोचक (8) और मोहित (5) गांव के खेत गये थे। जहां से दोनो बच्चे 13 फरवरी केा गायब हो गये और 16 फरवरी को मकसूदपुर निवासी सतनाम सिंह के खेत में दोनों मासूम बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलें। दोनों के सिर धड़ से अलग थे। पूरे शरीर पर दर्जनों घाव के निशान थे। इतने भत्सकांड पर पुलिस की लापरवाही पूर्ण रवैये से खफा भारतीय जनता पार्टी के लोग धरने पर बैठ गये।

भाजपा पदाधिकारियों के धरने पर बैठने की खबर जैसे ही पुलिस के आलाधिकारियों को लगी। एसपी एसके सिंह ने एसओ विश्वनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वही दो सिपाहियों को संस्पेन्ड कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खीरी पुलिस अपराधों को दर्ज नहीं करती अगर समय रहते पुलिस दोनों बालकों की गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही की करती, तो शायद बच्चों की जान नहीं जाती। अपर पुलिस अधीक्षक ने जब अध्यक्ष को आश्वस्त कर दिया। दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही कर दी गयी है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया।

 किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम अबगावां में हुये सुमित हत्याकाण्ड में भी पुलिस ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। बेकसूर मजदूर को जेल भेजकर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। पुलिस ने मंगलवार तक अगर सुमित हत्याकाण्ड का सही खुलासा नहंी किया, तो बुद्धवार को भाजपा पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान अनूप शुक्ल, अजय सिंह, रेखा वर्मा, शशांक त्रिवेदी, क्रान्ति कुमार सिंह समेत हजारों की संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post