महिला ने बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया दुराचार का आरोप




लखीमपुर-खीरी। निघासन विधानसभा क्षेत्र मे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी तथा थानाध्यक्ष इस मामले की जांच में जुट गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निघासन विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व पूर्व प्रधान पर गांव की ही एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर मे उसने कहा है कि बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व प्रधान ने उसके परिवार वालों की गैर मौजूदगी में उसके साथ दुराचार किया।

उधर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि राजनैतिक षडयंत्र के तहत मुझे फंसाया जा रहा है, मै तो गांव में दूसरे से हुए एक झगड़े में बीच बचाव कराने गया था जिसके चलते यह आरोप लगाया गया है।

 घटना के बाबत डीएसपी यूपी सिंह से जानकारी करने पर उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला मारपीट का लग रहा है, जांच के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी। 



Post a Comment

Previous Post Next Post