लोक अदालत मे हुआ चार सौ सत्तान्बे वादों का निस्तारण





लखीमपुर-खीरी। जनपद की तहसील मोहम्मदी मे न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में नियत 631 वादों में से 497 वादों का निस्तारण कर कुल 20200 रू अर्थदण्ड वसूला गया तथा 1092 लोग लाभान्वित हुए।

न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र प्रताप के न्यायालय में 122 वादों में से 37 वादों का निस्तारण कर 11800रू अर्थदण्ड के वसूल किये गयें। अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में नियत 100 वादों में से 51 वादों का निस्तारण कर 8400 रू अर्थदण्ड के वसूल किये गये। एसडीएम सुल्तान अशरफ सिददीकी के न्यायालय में फौजदारी के 384 वादों का निस्तारण किया गया तथा तहसीलदार दशरथ कुमार के न्यायालय में राजस्व के 25 वादों का निस्तारण किया गया।

इस लोक अदालत में  अनुसूचित जाति के 270 पु 12 महिलाएं, पिछडी जाति में 228 पु 11 महिलाएं, अल्पसंख्यक वर्ग में 104 पु 2 महिलाएं, सामान्य वर्ग में 459 पु 6 महिलाएं लाभान्वित हुईं। इस प्रकार इस लोक अदालत में 1061 पुरूष 31 महिलाओं सहित कुल 1092 लोग लाभान्वित हुए। उक्त जानकारी कार्यालय लिपिक सुजाअत अली नें दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post