भाजपा की विजयी पताका पर झूमे कार्यकर्ता





लखीमपुर-खीरी। चार राज्यों मे सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावो मे भारतीय जनता पार्टी की विजयी पताका से खुश भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मैगलगंज नगर मे बैण्ड बाजे के साथ जूलूस निकालते हुए जमकर जश्न मनाया।

 इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल अम्बीर लगाकर तथा एक दूसरे को लडडू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराके अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा की जीत से खुश कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बैण्ड बाजे के साथ झूमते हुए सभी को भाजपा की जीत पर बधाइयां दी।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव मिश्र, डा रवीन्द्र पाल बाजपेई, वीरेन्द्र मिश्र विधानसभा प्रभारी, अरुण वर्मा, नितिन मिश्र मण्डल प्रभारी, अतुल शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता, बन्टू मिश्र, अंकुर गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम मे
 जनपद की निघासन विधानसभा मे भाजपा की जीत को लेकर यहां के भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते हुये मिठाई वितरण किया।

मंडल प्रभारी नगेंद्र सिंह सेंगर की अगुवाई में कार्यकर्ता अनुज वर्मा, संगम लाल, विनोद लोधी, केपी राना, सोने लाल लोधी, केएल वर्मा, बनवारी लाल यादव, शंभू गुप्ता, वेदप्रकाश शुक्ला, गंगाराम जायसवाल आदि ने क्षेत्र मे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से जुलूस निकालकर चैराहे तक आये और यहां पर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post