कोहरे व ठण्ड से प्रभावित हो रहे रोजमर्रा कामकाज





लखीमपुर-खीरी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में प्रतिदिन गिरावट व घने कोहरे का प्रकोप क्षेत्र में जारी है।

 सूर्य देव के दर्शन दिन में 12 वजे होते है तथा शाम 5 वजे से फिर कोहरे की घनी चादर छा जाती है। कोहरे व ठंड के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे है। सडकों पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे है। वे गरीव जिनके पास पहननें को गरम कपडे नहीं है किस तरह इस ठंड में अपना जीवन काट रहे है सोचनें वाली बात है। दिनों दिन वढती ठंड के वाद भी प्रशासन नें ठंड से बचाव के कोई उपाय नहीं किये है।

 क्षेत्र में अब तक एक भी अलाव नहीं जलवाया गया है। सुवह रोडवेज वस अडडे व चैराहों पर तमाम यात्री व मजदूर पेशा व्यक्ति ठिठुरते देखे जा सकते है। देखना है कि कब प्रशासन नींद से जागता है तथा ठंड का प्रकोप महसूस कर अलाव की व्यवस्था करवाता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post