कांग्रेसियो ने मनाया केन्द्रीय मंत्री जितिन का जन्मदिन





लखीमपुर-खीरी। जनपद की विधान सभा गोला गोकर्णनाथ मे युवा हृदय सम्र्राट विकास पुरुष जितिन प्रसाद राज्य मंत्री मानव संसाधन विकास भारत सरकार का जन्म दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सक्सेना के आवास पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम नन्हे-मुन्हे बच्चों ने केक काटकर विकास पुरुष जितिन प्रसाद का जन्म दिन मनाया तत्पश्चात सभी ने आपस में एक दूसरे को केक खिलाकर मुँह मिठा कराया तथा इसी तरह एक जुट होकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने तथा जितिन प्रसाद के द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यो को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सक्सेना, नगराध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्र, पूर्व जिला महासचिव युसुफ अली, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल प्रेम वर्मा, सहजेन्द्र दीक्षित, सफी आगा, मोबीन अहमद, रामकुमार शास्त्री, हंसराम स्वर्णकार, अतुल कुमार, सुरेश कुमार शाक्य, राजेश सक्सेना, मौलाना वफाउल्ला खां, स्वामी दयाल वर्मा आदि ने मंत्री जी की लम्बी उम्र्र की कामना कर उन्हे उनके जन्म दिवस की ढ़ेर सारी बधाइयाँ फोन पर दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post