दुष्कर्म कर हत्या करने वाला दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे





लखीमपुर-खीरी। जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमुआपुर में दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या मे नामजद दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बताते चले कि बीते शनिवार को हुई रमुआपुर निवासी मोहन लाल धोबी की सोलह वर्षीय पुत्री के साथ कुछ आरोपियों सामुहिक बलात्कार कर हत्या कर दी थी जिसका शव विनोद कुमार के गन्ने के खेत बरामद हुआ था। जिसमें नामजद अभियुक्त नन्हे वर्मा  गिरफ्तार हो गया था। तथा घटना में नामित दुसरा अभियुक्त जीतू राठौर को मितौली पुलिस ने छापा मारकर उसी के घर से गिरफ्तार किया जब वो कही भागने के प्रयास में था। घटना के क्रम में क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाऐं व्याप्त है। नागरिक दबी जुबान से घटना में अन्य व्यक्तिओं के सामिल होने की चर्चाए ंकर रहे है। यह तो पुलिस की जाॅच का विषय है।

अब देखना है कि पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करती है या इन्ही दो आरोपियों के विरूध चार्ज सीट न्यायलय में प्रस्तुत कर देती है। स्थानीय नागरिको पुलिस विभाग की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। घटना को लेकर आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।        

Post a Comment

Previous Post Next Post