पति ने मारा चाटा तो पत्नी ने छोड़ा घर




लखीमपुर-खीरी। जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मसुरहा में मछली बनाने को लेकर पति द्वारा पत्नी के चाटा मारने से नाराज गर्भवती पत्नी घर छोंड़कर चली गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुये शव गायब करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाते हुये थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गुमसुदगी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पोखरी निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि अपनी पुत्री किरन देवी का ब्याह इसी थानाक्षेत्र के गांव मसुरहा निवासी रमाकांत के साथ हुआ था। गुरूवार की सुबह रमाकांत ने किरन से मछली बनाने को कहा। किरन ने सब्जी बनाने के बाद ही मछली बनाने की बात कही। इस पर रमाकांत ने किरन को डांटते हुये उसके तमाचा मार दिया। दोनों में काफी झगड़ा होने के बाद नाराज किरन घर छोंड़कर चली गई।

कामता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री किरन सात माह के गर्भ से थी। दामाद रमांकात ने किरन के घर से जाने की बात फोन पर बताई। उसके बाद मामले की जानकारी लेने के लिये कामता प्रसाद मसुरहा गया। वहां पर परिवार के लोग ताला लगाकर भाग निकले। एसओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामले की गुमसुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post