लखीमपुर-खीरी। जिले के थाना तिकोनियां इलाके मे एक महिला के साथ तमंचे की
नोक पर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। मामले की सूचना पुलिस को दी
गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोला कलां निवासी एक
व्यक्ति की पत्नी शुक्रवार को प्रातः छः बजे गांव के गन्ने के खेत मे शौच हेतु गई
थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही छोटे चिकवा पुत्र नामालूर ने उसका पीछा करके
तमंचे की नोक पर उठा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने उसे
जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने घर पहुचकर अपने देवर को घटना के बारे मे जानकारी दी। बताते है
कि पीड़िता का पति अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। पीड़िता के देवर ने
आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
हालांकि समाचार प्रेषण तक पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नही किया था, बताया जा
रहा है पुलिस दोनो पक्षो मे समझौता कराने मे जुटी थी।
Post a Comment